चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की तारीफ़, जानिये क्यों मच गया भूचाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :क्या बिहार में नए राजनीतक समीकरण बनानेवाले हैं.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान तो यहीं संकेत दे रहे हैं. बुधवार को चिराग पासवान ने जिस तरह से जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर की बिहार की राजनीति में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की है, राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है. पासवान ने कहा कि वह किशोर की “ईमानदार भूमिका” की कद्र करते हैं, क्योंकि जो भी व्यक्ति जाति, पंथ या धर्म से ऊपर उठकर केवल बिहार और उसके विकास के बारे में सोचता है, उसका राज्य में हमेशा स्वागत है. बुधवार को प्रशांत किशोर ने अपने अभियान के तहत बिहार विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया था, जिसके बाद उन पर और उनके समर्थकों पर केस दर्ज किया गया था. इस घटनाक्रम के बीच चिराग पासवान का यह बयान महत्व रखता है.
.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पासवान ने दृढ़ता से कहा, “कोई भी दूसरे के एजेंडे को ‘हाईजैक’ नहीं कर सकता.” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए कहा, “प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं.”यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में अगले विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं. चिराग पासवान लगातार ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के नारे के साथ युवाओं और विकास केंद्रित राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं. वहीं, प्रशांत किशोर भी अपने जन सुराज अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को संगठित कर रहे हैं और बिहार की समस्याओं को उठा रहे हैं.

चिराग पासवान के इस बयान को बिहार की राजनीति में बदलते समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह बयान भविष्य में दोनों नेताओं के बीच किसी तरह के राजनीतिक तालमेल का संकेत है, या यह केवल समान विचारधारा वाले मुद्दों पर एक-दूसरे की सराहना मात्र है. दोनों ही नेता वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव और बिहार के हितों को प्राथमिकता देने की बात करते रहे हैं.चिराग पासवान लगातार बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जता रहे हैं और प्रशांत किशोर की तारीफ़ करने में कोई संकोच नहीं कर रहे.इसका मतलब साफ़ है या तो चिराग प्रेशर politics कर रहे हैं या फिर नया राजनीतक समीकरण की योजना बना रहे हैं.

Share This Article