चिराग पासवान पहुंचे CM HOUSE ,नीतीश कुमार के साथ चल रही है बैठक.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :एलजेपी ( रामविलास ) के सुप्रीमो चिराग पासवान सोमवार की सुबह सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुँच चुके हैं.सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मुलाक़ात चल रही है.गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चिराग पासवान के तेवर तल्ख़ नजर आ रहे हैं.वो बिहार की राजनीति करने का ईरादा जाता चुके हैं.उनके इस सेलान के बाद उनकी पार्टी उनको लगातार बतौर मुख्यमंत्री के दावेदार पेश कर रही है.पहले एलजेपी के युवा संगठन ने चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव पास किया फिर कल से चिराग पासवान के पोस्टर्स पटना में लग गए.इस पोस्टर में चिराग को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है.

गौरतलब है कि पिछले विधान सभा चुनाव में चिराग अकेले चुनाव लड़कर NDA को काफी नुकशान पहुंचा चुके हैं.सबसे ज्यादा नुकशान उन्होंने जेडीयू को पहुंचाया था.जेडीयू की तीन दर्जन सीटों पर हार के लिए चिराग पासवान की पार्टी को जिम्मेवार माना गया.जेडीयू पहलीबार बिहार में एक नंबर से तीसरे नंबर की पार्टी बन गई.कहीं इसबार भी नाराज चिराग NDA का खेल नहीं बिगाड़ दें सबको ये चिंता सता रही है.माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री के साथ चिराग की बैठक चल रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार इसबार चिराग पासवान लोक सभा चुनाव के परिणाम के आधार पर सीटों का बटवारा चाहते हैं जिसके लिए बीजेपी तैयार नहीं है.लोक सभा चुनाव को आधार बनाने पर सबसे ज्यादा नुकशान बीजेपी को होना है.बीजेपी से जेडीयू का स्ट्राइक रेट ज्यादा रहा है.बीजेपी ने चिराग को पिछले चुनाव में 15 सीटों का ऑफर दिया था इसबार 20 सीटों का दिया है.लेकिन चिराग 30 से कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं हैं.   अभी भी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री से मिलकर चिराग पासवान निकल चुके हैं.वो खुश नहीं बल्कि तनाव में दिखाई दिए.मीडिया से भी बात नहीं की.लगता है मुख्यमंत्री के साथ आधे घंटे तक चली बैठक में चिराग पासवान की नाराजगी दूर नहीं हो पाई है.  

TAGGED:
Share This Article