Prashant Kishor:
सिटी पोस्ट लाइव : पटना की रैली को सुपर डुपर हिट करने में बिफल होने के बाद प्रशांत किशोर अब बिहार के हर जिले में रैली करेगें.इसकी शुरुवात उन्होंने भागलपुर से कर दी है.उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस-,लालू -नीतीश मोदी को जनता ने देख लिया इस बार जनता का राज जनसुराज बिहार में रोजगार और शिक्षा के लिए कार्य करेगी. जनसुराज तीन संकल्प के साथ कार्य कर रही है.बिहार में सरकारी स्कूल की व्यवस्था सुधरने तक जनसुराज की सरकार बनते ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में गरीबों के बच्चों को जनसुराज पार्टी पढ़ाई का खर्च देगी.
पीरपैंती के मानिकपुर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने गुजरात के विकास के लिए वोट दिया. गुजरात में विकास हो रहा है. पूरे देश का पैसा गुजरात के विकास में लगाया जा रहा है. बिहार के लोगो को गुजरात में मजदूरी करने जाना पड़ता है.लालू यादव को वोट किया. वे अपने 9वीं पास बेटा का भविष्य संवार रहे हैं. अपने बेटा को राजा बनाना चाहते हैं. लेकिन आपका बेटा ग्रेजुएशन पूरी कर चौकीदार की नौकरी नहीं ले पा रहा है.
नीतीश कुमार कब लालटेन में लटक जाए कब फूल पर कूद चढ़ जाए,उन्हें खुद पता नहीं.उन्होंने नीतीश पर कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं.उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं.प्रशांत किशोर मंत्री और मुख्यमंत्री बनने नहीं आए हैं. आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक बार मौका मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें.
अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. 15 हजार का रोजगार बिहार में मिलेगा, वृद्धा पेंशन दो हजार जनसुराज की सरकार में होगा. नीतीश, लालू और मोदी का इस बार अंतिम दीपावली होगा.भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने पीके का संबोधन सुना. सभा समाप्ति के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है.उन्होंने सरकार से निहत्थे पर्यटकों पर गोली चलाने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.