छात्र संघ चुनाव:मगध महिला कॉलेज के बाहर जमकर मारपीट, एक पत्रकार भी घायल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी पटना के मगध महिला कॉलेज में बुधवार को छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है.इस झड़प को कवर करने गये  एक पत्रकार की भी पिटाई हो गई है. पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कैंपेनिंग चल रही थी.इस दौरान मगध महिला परिसर में पहुंचकर कुछ गुंडों ने पत्रकार की लाठी से पिटाई की और उनका हाथ तोड़ दिया. साथ ही एक छात्र एहतेशाम के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया.दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर लगातार हिंसक झड़प और मारपीट की खबर आ रही है.  मंगलवार को भी पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर एक ही गुट के छात्रों ने आपस में मारपीट की थी. कैंपेनिंग के दौरान फायरिंग भी हुई थी.जनरल सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ रही निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज के लिए एहतेशाम कैंपेनिंग कर रहे हैं.मगध महिला में वह सलोनी राज के साथ कैंपेनिंग करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ छात्रों ने मारपीट की.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 29 मार्च को होना है.चुनाव को  लेकर हर रोज पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज में सभी पार्टियां जोर शोर से कैंपेनिंग कर रही है. बड़ी संख्या में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता मगध महिला कॉलेज और पटना वीमेंस कॉलेज पहुंच रहे हैं.लगातार जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो रही है,मतदान के दिन बड़ी हिंसक झड़प की संभावना बनी हुई है.

Share This Article