‘सैयारा’ का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, टॉप कलेक्शन लिस्ट में एंट्री…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मोहित सूरी कि फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इतने कम दिनों में ही बंपर कमाई कर ली है। डेब्यू फिल्म में ही दोनों एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी का क्रेज लोगों पर सर-चढ़कर बोल रहा है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने पांचवें दिन भारत में 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। जिससे इसकी कुल कमाई 132.25 करोड़ रुपये हो गई। सैयारा ने अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (112 करोड़ रुपये) और सलमान खान की ‘सिकंदर’ (110 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। सैयारा ने पहले ही दिन 21 करोड़ रूपये की धमाकेदार कमाई के साथ शुरूआत की। रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

हालांकि, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सैयारा की टीम को बधाई देते हुए लिखा, “सैयारा की पूरी टीम को ब्लॉकब्टर सफलता के लिए बधाई! अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी पहली फिल्म में इतनी शालीनता और गहराई के साथ चमकते हैं। मोहित सूरी अपनी विशिष्ट तीव्रता और जुनून फिल्म में लाते हैं और इस मधुर और भावपूर्ण कहानी को आगे बढ़ाने के लिए वाईआरएफ को पूरा श्रेय जाता है.” कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर, वरुण धवण, श्रद्धा कपूर और मधुर भंडारकर ने भी जमकर तारीफ की थी।
2025 की कमाई के टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में:-
• छावा – 601 करोड़ रुपये
• हाउसफुल 5 – 183 करोड़ रुपये
• रेड 2 – 173 करोड़ रुपये
• सितारे जमीन पर – 163 करोड़ रुपये
• सैयारा – 132.25 करोड़ रुपये

Share This Article