डॉक्टर अखिलेश सिंह ने ऐसे पहुंचा दिया राहुल गांधी को लालू जी के घर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राहुल गांधी का आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाक़ात का कोई कार्यक्रम नहीं था.लालू यादव और तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से मिलने का कोई समय नहीं माँगा था और ना ही राहुल गांधी का ऐसा कोई कार्यक्रम था.फिर अचानक क्यों तेजस्वी यादव मौर्या होटल में राहुल गांधी की आगवानी के लिए खड़े हो गये?कैसे अचानक राहुल गांधी का लालू यादव से मिलने का प्रोग्राम बन गया.?दरअसल, राहुल गांधी और लालू यादव की मुलाक़ात का कोई कार्यक्रम नहीं होने से  मीडिया में कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनातनी की खबर चल रही थी.फिर क्या था कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश  प्रसाद सिंह ने दिमाग लगाया और  लालूजी से राहुल गांधी जी का मिलने का प्रोग्राम बन गया.

सूत्रों के अनुसार जैसे ही तेजस्वी यादव को राहुल गांधी के पटना एअरपोर्ट पर पहुँचने की खबर मिली, वो मौर्या होटल में पार्टी  की चल रही राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर होटल के गेट पर खड़ा हो गये. राहुल गांधी जैसे ही होटल पहुंचे तेजस्वी यादव ने गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया.फिर क्या था राहुल गांधी पिघल गये.लालू जी का हालचाल पूछ लिया.तेजस्वी यादव ने कहा वो आजकल बीमार रहते हैं. आप मिल लेते तो अच्छा रहता.राहुल गांधी जी ने तुरत हाँ तो नहीं कहा लेकिन बाद में डॉक्टर अखिलेश प्रसाद की राय ली. फिर क्या था लालू जी से मिलने का prog बन गया.लालू जी भी कार्यकारिणी की बैठक से  घर पहुँच गये .डॉक्टर अखिलेश प्रसाद  भी राहुल जी को लेकर राबडी आवास पहुँच गये.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी लालू यादव और तेजस्वी से मिलने के मूड में नहीं थे.लेकिन अखिलेश सिंह की व्यूह रचना से हालात बदल गये.लालू जी ने राहुल गांधी का खूब स्वागत किया.उन्हें अपना गोशाला घुमाया.मौर्या होटल से मंगवाए गये हरे चना का घुघनी खिलाया.फिर क्या था लालू यादव से राहुल गांधी की मुलाक़ात की खबर सबसे बड़ी खबर बन गई.सारी खबर छोटी पड़ गई.कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनातनी की खबर भी हवा हो गई.निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का सारा plan फेल कर गया.पप्पू यादव कहते हैं-राहुल जी का prog बढ़िया था लेकिन लालू जी के दरवाजे पर जाकर उन्होंने सारा गुड गोबर कर दिया.लेकिन कांग्रेस नेता रामजतन सिन्हा कहते हैं- राहुल जी गुड गोबर करें या चीनी करें, दूसरों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है.

Share This Article