पेट के दाहिने हिस्से में दर्द? हो सकता है लिवर की समस्या…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द कोभूलकर भी नजअंदाज न करें, क्योंकि यह लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे की लिवर का दर्द होने पर कैसा महसूस होता है? और इसके पीछे क्या कारण हो सकते है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें, लिवर पेट के दाहिने हिस्से में होता है। यह ठीक पसलियों के नीचे होता है। वहीं, कभी-कभी पेट में भारीपन या सूजन जैसा भी महसूस हो सकता है। लिवर में पेन रिसेप्टर नहीं होते हैं तो इसके लक्षण जानने के लिए दर्द को संकेत नहीं कहा जा सकता। वैसे यह सामान्य लक्षण है लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें आंख और त्वचा का रंग पीलापन हो जाता है। क्रॉनिक फटीग की लक्षण दिखने लगती है। खाने के बाद उल्टी हो सकती है। इसके अलावा वेट लॉस हो सकता है और वेबजह खुजली हो सकती है। गैस्ट्रोएंटेरोलोजी के मुताबिक, लिवर के दर्द के पीछे कई कारण हैं, जैसे- हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस, लिवर कैंसर और चोट। इसके अलावा कुछ दवाएं या टॉक्सिन्स भी लिवर को खराब कर सकते हैं।

हालांकि, शराब की लत, मोटापा, डायबिटीज और दवाएं हैं जो लिवर डिजीज के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। लिवर की परेशानी को समझना थोड़ा मुश्किल तो होता है, लेकिन लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर के पास जरूर जाएं। अगर आपको पेट के दाहिनी और ऊपरी हिस्से में दर्द, पेशाब का रंग गहरा, भ्रम की स्थिति या खून की उल्टी हो रही है तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं। जानकारी के लिए बता दें लिवर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे कारगर उपाए है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। और भूलकर भी शराब को हाथ न लगाएं। इसके लिए तला-भूना खाना पूरी तरह से छोड़ दें।

Share This Article