सिटी पोस्पट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज बड़ा राजनीतिक ऐलान कर सकते हैं.सूत्रों के अनुसार आज तेजप्रताप यादव एक नई राजनीतिक पार्टी या संगठन की घोषणा कर सकते हैं. आज शाम 5 बजे उन्होंने मीडिया को अपने घर पर बुलाया है. अपने पिता द्वारा पार्टी और परिवार दोनों से कथित तौर पर निष्कासित किए जाने के बाद तेजप्रताप यादव अपनी राजनीति बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. तेज प्रताप यादव की एक लड़की के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लालू यादव ने अपने बेटे से कथित तौर पर किनारा कर लिया था. इस पूरे मामले पर लालू यादव या RJD की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना था कि यह घटना लालू परिवार में कलह का एक बड़ा कारण बनी.
तेज प्रताप यादव अपनी बयानबाजी और अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पहले भी कई मौकों पर पार्टी के लिए संकट पैदा की है.उनकी नई पार्टी या संगठन का ऐलान बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, खासकर RJD के भीतर, जहां तेजस्वी यादव फिलहाल पार्टी की कमान संभाले हुए हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि तेजप्रताप की नई पहल का बिहार की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है और क्या वे अपने दम पर कोई महत्वपूर्ण राजनीतिक पहचान बना पाते हैं. यह घटनाक्रम आगामी चुनावों में RJD की रणनीति और उसके पारिवारिक रिश्ते पर भी गहरा असर डाल सकता है.