क्या उदय को अध्यक्ष बना संन्यासी बनने जा रहे प्रशांत किशोर, करने लगे हैरान करने वाली बातें

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
क्या उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह को जन सुराज का अध्यक्ष बना संन्यासी होने जा रहे प्रशांत किशोर। प्रशांत किशोर ने तो अपने भाषण से सबको डरा ही दिया है। उदय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से संवाद में ऐसी बातें कहनी शुरू कर दी कि सब के सब आवाक रह गए। प्रशांत किशोर ने सब त्यागने, छोड़ने की बात कहनी शुरू कर दी। मैं प्रशांत किशोर से कई बार मिल चुका हूं। लंबी बातचीत कर चुका हूं, लेकिन प्रशांत किशोर को सुन थोड़ी देर के लिए मैं भी सहम गया कि प्रशांत किशोर त्याग, बलिदान, जो पेड़ लगाता है, वह तो चला जाता है, फल नहीं खाता है जैसी बातें क्यों कहने लगे। वहां सैकड़ों जनसुराजी मौजूद थे। सन्नाटा छा गया। पिन ड्रॉप साइलेंस। सब सांस रोककर सुनने लगे कि प्रशांत किशोर ये क्या कह रहे हैं। थोड़ी देर बोलने के बाद प्रशांत किशोर को भी एहसास हुआ कि वहां बैठे जनसुराजियों के मन में क्या चलने लगा है, तो प्रशांत किशोर ने संभाला। कहा कि आप डरिए मत। आप सोच रहे होंगे कि प्रशांतजी आज हम सबकी गर्दन कटवाएंगे, गर्दन मांग लेंगे क्या। तो ऐसा कुछ नहीं। बाराती आएंगे, उनको खाना खिलाना है, उनका स्वागत करना है, प्रशांत किशोर इसका ध्यान रखेगा कि सराती भूखा न रहे और सबसे बड़ी बात यह है कि जो दूसरों के लिए लंगन चलाता है, ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह और उसके बच्चे भूखे रह जाए, यह कुदरत के नियम के खिलाफ है। इसके बाद वहां खूब गूंजा. जन सुराज और प्रशांत किशोर ने हंसते हुए कहा कि खाना खाकर जाइएगा।

Share This Article