दिल्ली Aiims में लालू यादव भर्ती,तेजस्वी और डॉक्टर ने दी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी.

City Post Live

पटना में इलाज के बाद हुए भर्ती,

लालू यादव (File)

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Lalu Yadav Health Update

सिटी पोस्ट लाइव : लालू यादव की तबीयत बुधवार को अचानक ज्यादा बिगड़ गयी. आरजेडी प्रमुख को पहले पटना के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया. यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला और थोड़ी स्थिति में सुधार आने के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया. बुधवार को ही राजद प्रमुख दिल्ली AIIMS पहुंचे. पटना में डॉक्टर ने उनके सेहत के बारे में भी जानकारी दी है. तेजस्वी यादव का भी बयान अपने पिता की सेहत को लेकर सामने आया है.

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पटना के पारस अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया. जहां तबीयत में थोड़ी सुधार आयी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए फ्लाइट के जरिए दिल्ली ले जाया गया.लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी मौजूद रहीं. पटना एयरपोर्ट पर व्हील चेयर की मदद से उन्हें ले जाया गया. सांसद संजय यादव भी इस दौरान उनके साथ रहे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के कंधे और हाथ पर घाव हो गया था. उसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतें आयीं.लालू यादव का बीपी काफी लो रह रहा था. उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी थी लेकिन अचानक बीपी और लो हो गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने सलाह दी कि पहले पटना में उनका चेकअप और इलाज हो. जिसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में लाया गया. यहां से दिल्ली ले जाने की तैयारी है. तेजस्वी ने बताया कि लालू यादव की किडनी और हार्ट की सर्जरी हुई है. अभी काफी सुधार है.

Share This Article