Bihar Politics: सुबह सुबह लालू यादव से मिलने पहुंचे JDU के पूर्व MLC, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है खेला
सिटी पोस्ट लाइव :चुनाव को लेकर नेता टिकट के लिए इधर उधर हाथ पैर मारने लगे हैं.आज सुबह सुबह पूर्व जदयू एमएलसी रणविजी सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंच गए. जेडीयू के पूर्व एमएलसी के अचानक राबड़ी आवास पहुंचने से सियासी हलचल तेज है. जेडीयू के पूर्व एमएलसी लालू यादव से मिलने क्यों पहुंचे, इसको लेकर अटकलों का बाजार गरम है. पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं. राबड़ी आवास में दोनों की मुलाकात हो रही है.
गौरतलब है कि रणविजय सिंह को पहलीबार विधान परिषद मे आरजेडी ने ही भेजा था। लेकिन आगे चलकर उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया। जेडीयू के साथ चले गये। लेकिन 2020 के चुनाव मे जेडीयू से उन्हें सीट नहीं मिल पाया। वो आरा जिले के बड़ाहरा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने जेडीयू के लिए ये सीट नहीं छोड़ी.इसबार भी इस बात की संभावना बहुत काम है कि बीजेपी अपनी सीटींग सीट जेडीयू के लिए छोड़ेगी. ऐसे मे रणविजय सिंह ये माँ चुके हैं कि एनडीए से टिकेत मिलन मुश्किल है. वो लालू यादव से मिलकर अपना टिकट फाइनल करा लेना चाहते हैं.
गौरतलब है कि सीसी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी मौर्य होटल के जीएम बीडी सिंह भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अपने पद का त्याग भी कर दिया है। वो क्षेत्र मे घूमने भी लगे हैं. उनका दावा है कि उनका टिकट फाइनल हो चुका है. ऐसे मे ये देखना दिलचस्प होगा कि लालू यादव किसे रेस घोड़ा मानते हैं?लालू यादव बीडी सिंह पर भरोसा जताते हैं या फिर एकबार रणविजे सिंह को मौका देते हैं