सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज पार्टी अकेले बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के अनुसार नवरात्र के आसपास प्रत्याशियों की घोषणा होगी. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा है. पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया जनवरी में ही शुरू कर दी थी और प्रत्याशियों के चयन का पहला चरण पूरा हो चुका है.
गुरुवार को प्रेस-वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के आसपास प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी.प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर पार्टी सोच-विचार कर निर्णय लेगी, क्योंकि वे जसुपा के सूत्रधार व प्रमुख चेहरा हैं. चुनाव लड़ने पर उन्हें किसी एक क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए बंध जाना पड़ेगा.भारती ने बताया कि जसुपा ने जनवरी से ही चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी. दो से 22 अगस्त के बीच प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है. इसमें पार्टी की कमजोरी और मजबूती का पता चल गया है.
उदय सिंह ने कहा कि अभी पंचायत और प्रखंड स्तर से भी लोगों से बात कर प्रत्याशी चयन पर फीडबैक लिया जाएगा. हमें कई अच्छे लोगों में से एक का चयन करना है. इसलिए समय लग रहा है.जसुपा से प्रभावित होकर नए-नए लोग भी आ रहे, लेकिन टिकट उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने संगठन को खड़ा करने मेंं योगदान दिया है. अलबत्ता एकाध अपवाद हो सकता है.
प्रशांत किशोर के संदर्भ में जदयू नेता व पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा की टिप्पणी पर उदय सिंह ने विरोध दर्ज कराया. आरोप लगाया कि मनीष जब पटना के जिलाधिकारी थे, तब दशहरा पर भगदड़ में कई लोगों की मौत हुई थी. मनीष सो रहे थे. उनका स्थानांतरण हुआ.ओडिशा में उनके नाम पर राशन चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है.उदय singh ने कहा कि जब वो पूर्णिया से सांसद थे और मनीष वहां के जिलाधिकारी, तब उन्उहोंने नके विरुद्ध संसद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया था.