नीतीश कुमार के सामने लगे नारे- बिहार का भविष्य कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो…

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े नेता हैं.लेकिन अगर उनके सामने ही किसी दुसरे के नाम का नारा लगने लगे –बिहार का नेता कैसा हो…..के जैसा हो तो उन्हें कैसा लगेगा? ऐसा ही हुआ नीतीश कुमार के साथ  नालंदा में. अपने पिता नीतीश कुमार  के साथ अपनी माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे निशांत कुमार के समर्थन में नालंदा के लोगों ने नारे लगाए. “बिहार का नेता कैसा हो, निशांत जी जैसा हो”.जाहिर है नीतीश कुमार को अच्छा लगा होगा.बाप के सामने बेटे की तारीफ़ हो तो भला अच्छा क्यों नहीं लगेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नीतीश कुमार ने भले अभीतक निशांत के बारे में कोई फैसला नहीं लिया हो लेकिन अब इस नारे से निशांत के राजनीति में कदम रखने के प्रबल संकेत मिलने लगे हैं.विधान सभा चुनाव जसे जैसे नजदीक आ रहा निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा जोर पकड़ रही है.निशांत धीरे धीरे निश्चित कदमों के साथ राजनीति में प्रवेश करने लगे हैं.अब अगर किसी दिन उनकी राजनीति में इंट्री की औपचारिक घोषणा होगी तो किसी को अटपटा नहीं लगेगा.लोग सहजता के साथ उन्हें स्वीकार कर लेगें.

निशांत आज अपनी माता की पुन्य तिथि के मौके पर अपने गावं कल्याण बीघा पहुंचे थे.उन्होंने इस मौके पर पौधे लगाये.इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.सभी नारे लगा रहे थे.बिहार का नेता कैसा हो ,निशांत जी जैसा हो.निशांत भाई जिंदाबाद –जिंदाबाद.जाहिरतौर पर  समाजवाद जिंदाबाद समाजवाद जिंदाबाद-जिंदाबाद. अब जाहिर तौर पर इस नारे से निशांत के राजनीति में कदम रखने के प्रबल संकेत मिलने लगे हैं.

गौरतलब है कि  नीतीश कुमार के रिश्तेदार और जेडीयू के कई नेता भी कह चुके हैं कि निशांत कुमार राजनीति में एंट्री करते हैं तो यह जेडीयू के लिए अच्छा रहेगा. रिश्तेदारों की ओर से निशांत कुमार को पॉलिटिक्स में लाये जाने की मांग उठती रही है.निशांत की बढ़ती सक्रियता इस बात का संकेत हो सकती है कि वह धीरे-धीरे राजनीति में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं. हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने के सवालों पर चुप्पी साधी है, लेकिन उनकी गतिविधियां जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह पैदा कर रही हैं.

कुछ जेडीयू नेताओं ने दावा भी किया है कि निशांत ने पार्टी में प्रवेश कर लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. लेकिन, जिस तरह-तरह से निशांत बार-बार अब राजनीतिक विषयों पर बोलने लगे हैं और मीडिया से मुखातिब हो रहे हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक एंट्री जल्द हो सकती है.

गौरतलब है कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो छवि रही है उसके अनुसार ऐसी कम ही संभावना है कि नीतीश कुमार खुद सामने से आकर निशांत को अपनी बागडोर संभालेंगे. लेकिन, बिहार के सियासी गलियारे से जो तस्वीरें और अंदरूनी कहानी सामने आ रही हैं उसके मुताबिक ऐसा लगता है कि मानों निशांत की पॉलिटिकल लांचिंग की जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार ने अपने करीबियों को दे दी है. दरअसल होली पर्व के दौरान जेडीयू के नेताओं से घुलना-मिलना और फोटो सेशन बड़ा इशारा कर गया कि देर सवेर ही सही निशांत की राजनीति में एंट्री जरूर होने वाली है.

Share This Article