20 साल बाद भी ‘नो एंट्री’ हिट, लारा दत्ता ने शेयर की यादगार पोस्ट…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

डायरेक्टर अनीस बाजमी की फिल्म ‘नो एंट्री’ के आज 20 साल पूरे हो गए। इस फिल्म में अभिनेत्री लारा दत्ता भी थी। उन्होंने मूवी के 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर लंबा नोट शेयर किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

साल 2005 में आज ही के दिन लारा दत्ता की फिल्म ‘नो एंट्री’ रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने मूवी का फिल्म के 20 साल होने पर जश्न बनाया है। इसके साथ हीं सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लंबा नोट भी लिखा है। रोल के बारे में बताते हुए लिखा- ”नो एंट्री’ के 20 साल पूरे हो गए। समय कितनी तेजी से गुजरता है। ये फिल्म हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। कॉमेडी में मेरा पहला कदम, मुझे वो रोल मिला था, जो बाद में बिपाशा ने निभाया था। मुझे याद है कि मैंने अनीस बज्मी से कहा था कि काजल का किरदार मेरे अब तक के सबसे अलग किरदारों में से एक है। मुझे एक बेहद शक्की, बड़बोली, पंजाबी पत्नी का किरदार निभाने के लिए खुद को कड़ी चुनौती देनी होगी। हैरानी की बात है कि मैंने उस किरदार को पूरी तरह से अपनाया और उसे निभाते हुए मुझे बहुत मजा आया।’ वहीं, लारा ने दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के बारे में लिखा- ‘ अनिल कपूर के साथ काम करना, उनके साथ हर सीन को बेहतर बनाना, एक नए कलाकार के लिए बहुत खुशी की बात थी।’ और सलमान खान के बारे में कहती है- उनके साथ मैंने पहले पार्टनर में काम नहीं किया था। सेट पर उनकी मौजूदगी डराने वाली थी, जैसे कोई सुपरस्टार आ गया हो, लेकिन वह बहुत शांत, मजेदार और आकर्षक हैं।’ इसके अलावा लारा ने को-एक्ट्रेस के बारे में लिखते हुए कहा- ‘सेलिना जेटली और ईशा देओल के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ सहकर्मियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में एक खास और अच्छी दोस्ती में बदल गया।’ वहीं, ‘बिपाशा बसु बहुत खूबसूरत हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग का मेल शानदार था।’

हालांकि, लारा ने डायरेक्टर के बारे में कहा- उनके(‘अनीज बाजमी) साथ काम करना एक सपने जैसा था। उनके निर्देशन में काम करना बहुत मजेदार रहा। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, थाईलैंड, मुंबई… नो एंट्री मस्ती, शानदार सह-कलाकारों और एक बेहतरीन निर्माता बोनी कपूर के साथ एक यादगार अनुभव रहा। यह आज भी सबसे मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक है।’

Share This Article