सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू ने ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट किया है.लिखा है-बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.दुसरे पोस्ट में लिखा-बहुजन लोकदल का औपचारिक रूप से जदयू में विलय हो गया.
दरअसल, बिहार में चुनावी माहौल है. कई छोटी पार्टियां बड़ी पार्टियों में शामिल हो रही हैं. इससे बड़ी पार्टियां और भी मजबूत हो रही हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब अंसारी और उनके कई साथियों को पार्टी में शामिल किया. जदयू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तारकिब आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली है. जदयू कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में बहुजन लोकदल का जदयू में विलय हुआ.