नीतीश कैबिनेट के फैसले पर भगवा राजनीति की गहरी छाप,मंदिरों का सरकार करेगी कायाकल्प.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई  कैबिनेट की अहम् बैठक कुल 136 एजेंडों पर मुहर लगी है. सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. उन योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान की थी. बैठक में तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहें.पहलीबार नीतीश कैबिनेट के फैसलों पर बीजेपी की गहरी छाप दिखाई दे रही है.हिंदुत्व के अजेंडे पर आगे बढ़ रही बीजेपी को नीतीश कुमार का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.सरकार राज्य के कई मंदिरों का कायाकल्प करने जा रही है.

कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा से जुड़ी 20 हजार करोड़ की 82 योजनाओं को मंजूरी दी गई है. इसमें पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी दी गई है. मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर 90 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाने की मंजूरी दी गई है. कुशेश्वर स्थान के विकास के लिए 44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर के विकास को भी मंजूरी दे दी है. इसके लिए हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया जाएगा. मंदिर कॉरिडोर का निर्माण अहमदाबाद की वही कंपनी करेगी जिसने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया था.आज की कैबिनेट के निर्णय पर बीजेपी का पूरा छाप दिखाई दे रहा है.ऐसा लगता है  नीतीश कैबिनेट का नहीं बल्कि बीजेपी कैबिनेट का ये फैसला है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article