पटना में आज महागठबंधन की बैठक,सीट बंटवारा, सीएम फेस पर होगी चर्चा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज पटना में महागठबंधन की बैठक आरजेडी कार्यालय में दोपहर 1 बजे से शुरू  होगी. इस मीटिंग में RJD, कांग्रेस, माले समेत सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे. इस बैठक में  सीट बंटवारा, CM फेस और उप मुख्यमंत्री के मुद्दे पर चर्चा होगी.इस बैठक में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी शामिल हो सकते हैं. इन दोनों नेताओं पर विशेष नजर रहेगी.इससे पहले मंगलवार(15 अप्रैल) को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की मीटिंग हुई थी. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा था, ‘जो भी चीजें हैं, मिलकर बैठकर तय हो जाएंगी.’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है. हमने तेजस्वी यादव से मुलाकात कर महागठबंधन की मजबूती को लेकर चर्चा की. आने वाले चुनाव में जनता को एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय और कल्याणकारी विकल्प मिलेगा. भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी.मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच असहमति बन गई है. चुनाव के बाद ही इस पर फैसला होगा. कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले भी कह चुके हैं कि सीट बंटवारे और CM फेस पर INDIA गठबंधन की बैठक में सामूहिक निर्णय लिया जाएगा.

कांग्रेस 70 से कम सीटों पर समझौता करने के मूड में नहीं है, जबकि VIP प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने डिप्टी सीएम पद की भी दावेदारी पेश की है.दबाव बनाने के लिए वो बीजेपी के संपर्क में भी हैं.अगर महागठबंधन में मनमाफिक सीटें नहीं मिली तो वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं.एक महीने पहले बगहा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सहनी ने कहा था कि VIP पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पद उसकी हिस्सेदारी में होगा.

2015 में बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह था कि आरजेडी को 101, जेडीयू को 101 और कांग्रेस को 41 सीटें मिली थीं. महागठबंधन 178 सीटें हासिल करने में सफल रहा था.दूसरी तरफ एनडीए 58 सीटों पर सिकुड़ गया. आरजेडी ने 80 सीटों पर जीत का झंडा फहराया तो जेडीयू ने 71 पर और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी.इसी तरह का समझौता इसबार भी तेजस्वी चाहते हैं लेकिन कांग्रेस 70 सीटों की मांग कर रही है.

Share This Article