मलयालम एक्ट्रेस ने लगाए चौंकाने वाले आरोप, 5 स्टार होटल में बुलाने का मामला…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मलयालम अभिनेभी ने एक युवा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। नेता ने अश्लील संदेश भेजने के साथ होटल में भी आने का न्यौता दिया है। आइए जानते है पूरा मामला।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, हाल ही में मलयालम की चर्चित एक्ट्रेस रिनी एन जॉर्ज ने केरल की एक राजनीतिक पार्टी के एक युवा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि, उन्होंने नाम का जिक्र नहीं किया है। उसने मुझे आपत्तिजनक और अनुचित संदेश भेजा है। साथ ही, अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी इस घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कुछ एक्शन नहीं लिया गया। मलयालम एक्ट्रेस रिनी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उस राजनेता के संपर्क में आई थी। उसका अनुचित व्यवहार तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब मुझे पहली बार उससे आपत्तिजनक संदेश मिले थे।’ आगे कहा कि उस नेता ने एक 5 स्टार होटल में कमरा बुक करने की भी पेशकश की और उन्हें वहां आने के लिए कहा। वैसे इस मामले की शिकायत उन्होंने युवा नेता की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की, लेकिन उन सभी ने इसे नजरअंदाज किया। और पार्टी के आला अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए रिना ने कहा, ‘उनके बारे में मेरे मन में जो छवि थी, वह चकनाचूर हो गई है। मेरी शिकायत के बाद भी, उन्हें पार्टी में कई प्रमुख पद दिए गए।’

वहीं, मलयालम एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझ पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है, मुझे तो बस ये संदेश मिले हैं। लेकिन मेरे दोस्तों ने बताया कि कई अन्य महिलाओं को भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है और मैं उनके लिए आवाज उठा रही हूं।’

Share This Article