पटना में महागठबंधन की बैठक, मीटिंग से पहले पप्पू यादव की बड़ी मांग .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज पटना में आरजेडी के दफ्तर में महागठबंधन की बैठक हो रही है.लेकिन इस बैठक के शुरू होने से पहले निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ी मांग कर दी है. पप्पू यादव ने सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में कांग्रेस को अधिक सीटें देने की मांग की है.उन्होंने कहा कि सीमांचल और कोसी कांग्रेस की जमीन है. इन इलाकों में बिना जाति- धर्म की राजनीति है. इसलिए कांग्रेस को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि हम एनडीए को यहां हरा सकें.’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि पप्पू यादव लोक सभा चुनाव से पहले अपनी परी का विलय कांग्रेस में कर चुके हैं.लेकिन तेजस्वी यादव के विरोध के कारण उन्हें कांग्रेस पार्टी का टिकेट नहीं मिल पाया.उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा.पप्पू यादव को हारने के लिए तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में कैम्प किया लेकिन पपू यादव फिर भी जीत गये.पप्पू यादव खुद को अब कांग्रेसी नेता मानते हैं.झारखण्ड विधान सभा और दिल्ली विधान सभा के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया.लेकिन आजतक उनकी कांग्रेस पार्टी में विधिवत इंट्री नहीं हो पाई है.

इसमे शक की कोई गुंजाईश नहीं कि पप्पू यादव का कोशी सिमांचल में बड़ा प्रभाव है.अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले उनको अपने दल में शामिल करा लेती है और कोशी सिमांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लडती है तो उसे पप्पू यादव की वजह से बड़ी सफलता मिल सकती है.लेकिन तेजस्वी यादव ऐसा होने देगें इसको लेकर संदेह है.आज की महागठबंधन की बैठक में भी पप्पू यादव को नहीं बुलाया गया है.तेजस्वी यादव उन्हें एक सहयोगी नहीं बल्कि चुनौती के रूप में देखते हैं.

TAGGED:
Share This Article