बिहार के दरभंगा में राहुल गाँधी के लिए नो एंट्री ? बिहार में अब लोकतंत्र भी परमिशन से चलता है, विपक्ष है तो अनुमति नहीं!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
दरभंगा: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर बिहार की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। दरभंगा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, जिस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, “रिटायर्ड भ्रष्ट अधिकारियों से घिरे टाइट मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी। क्या मुख्यमंत्री बताना चाहेंगे कि इस फैसले का असली कारण क्या है?”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी ने आगे आरोप लगाया कि “बिहार में अपराध चरम पर है, हर दिन सैकड़ों हत्याएं हो रही हैं। नीतीश कुमार की ‘इंडिया का भारत’ सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। जब वे अपराध रोक नहीं पा रहे, तो उन्होंने सोचा कि विपक्ष के सकारात्मक कार्यक्रम को ही रद्द कर दें।”

उन्होंने यह भी कहा कि “अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी चेतना और लोकतंत्र के प्रति सम्मान बचा है तो वे तत्काल इस आदेश को वापस लें और बताएं कि क्या अब कार्यक्रम की अनुमति के लिए टैक्स देना होगा?” इस घटनाक्रम के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है और विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

Share This Article