पटना में 15 हजार करोड़ से अधिक की 32 योजनाएं मंजूर, एनएच-31 हो जाएगा चौड़ा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना में 15183 करोड़ रुपए से अधिक की 32 योजनाओं को मंजूरी दी गई. 6495.70 करोड़ रुपए से एनएच-31 के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है. जेपी गंगापथ को पश्चिम की ओर कोईलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक तथा पूरब की तरफ मोकामा के राजेंद्र सेतु तक किया जाएगा. जबकि 6195 करोड़ रुपए से गायघाट में जेपी गंगापथ से डाउन रैंप का निर्माण होगा.जेपी गंगापथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान पर 387 करोड़ रुपए से पार्क और नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

318 करोड़ रुपए से रूपसपुर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाला और सड़क का निर्माण किया जाएगा. 71 करोड़ रुपए से खगौल, नेहरू पथ, अशोक राजपथ, रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण, 196 करोड़ रुपए से पटेल गोलंबर से अटल पथ तक सरपेंटाइन नाले पर फोन लेन सड़क बनेगी.राजीवनगर नाले का पक्कीकरण और उसपर सड़क निर्माण,आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण और सड़क निर्माण,पटना सिटी में गुरुद्वारा के पास मल्टीलेवल पार्किंग,नेहरू पथ की पाटलिपथ से कनेक्टिविटी,मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क को जेपी गंगापथ से जोड़ा जाएगा.

परसा-संपतचक रोड का चौड़ीकरण,पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल,दानापुर कैंट-मनेर-बिहटा पथ का 4 लेन चौड़ीकरण और एम्स गोलंबर-जानीपुर, पईनापुर-नेवा पथ का चौड़ीकरण होगा. क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट की नियमावली में संशोधन करते हुए 40 बेड तक के निजी अस्पतालों को निबंधन से मुक्त कर दिया गया है. इस एक्ट के तहत अब हर साल नहीं 5 साल पर निबंधन कराना होगा. यह भी व्यवस्था कर दी गई है कि कोई भी निजी अस्पताल निबंधन कराने के लिए आवेदन देगा तो उसे 10 दिनों के अंदर निबंधन कर दिया जाएगा. घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनुमंडल स्तर तक अधिकारी बहाल होंगे. इसके लिए मंगलवार को कैबिनेट ने बिहार संरक्षण सेवा नियमावली, 2025 के गठन की मंजूरी दे दी

Share This Article