बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लाहवरु का हमला: “प्रधानमंत्री बताएं 11 साल में क्या विकास हुआ”, नीति आयोग की बैठक को बताया दिखावा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लाहवरु आज पटना पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में बिहार को क्या दिया गया, और जो वादे किए गए थे, क्या वे पूरे हुए?

उन्होंने कहा, “बिहार में विकास की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपा नहीं है। अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। बिहार नीति आयोग की रिपोर्ट में 27वें या 28वें नंबर पर है, यह चिंताजनक है।” नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल न होने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “अगर केवल बैठकों से विकास होता तो भारत और बिहार आज जापान से आगे निकल चुके होते।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कृष्ण अल्लाहवरु ने आरोप लगाया कि “प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कुछ तथाकथित ‘सुपर’ लोग सिर्फ अपने विकास की बात करते हैं, बिहार के आम लोगों की नहीं।” महागठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “हम सभी दल एकजुट हैं और जनता का विश्वास हमारे नेताओं में है। महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा।” उन्होंने सांसद पप्पू यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि “राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना महागठबंधन के लिए फायदेमंद होगा।”

Share This Article