सिटी पोस्ट लाइव :एकबार फिर से पवन सिंह शादी रचाने जा रहे हैं क्या?भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर चर्चा तेज है. कोई इनकी जोड़ी को बेस्ट जोड़ी बता रहा है, वहीं कई लोग अपनी नसीहत भी दे रहे हैं. पिछले दिनों पवन सिंह के बर्थडे पर चांदनी सिंह और उनके मां के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी. साथ ही चांदनी सिंह के हाथों में मेंहदी भी लगी हुई थी. इसके बाद शादी की चर्चाएं तेज हो गई.
सोशल मीडिया पर चल रहे शादी की खबरों का चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने खंडन किया है.उन्होंने सभी खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा है कि चांदनी सिंह का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है. वह अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इस तरह की अफवाहें न सिर्फ झूठी हैं, बल्कि पवन सिंह और चांदनी सिंह दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा करती हैं.