सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा से बिना मिले पटना के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में आज नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मीटिंग होने वाली थी। ऐसी खबर थी कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाएँगे और दोनों नेताओं के बीच मीटिंग होगी।
हालांकि, नीतीश कुमार मिलने नहीं गए और वापस बिहार के लिए रवाना हो गए। नीतीश कुमार का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का भी कार्यक्रम था, लेकिन नीतीश कुमार जेपी नड्डा से मिलने भी नहीं गए। नीतीश कुमार दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल गए। कहा जा रहा है कि इसकी एक वजह बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का फिर से परीक्षा कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हो सकता है।
बता दें कि बिहार में कल रात छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने पटना के जेपी गोलंबर के पास बर्बरता से लाठी चार्ज किया। इसमें कई छात्र जख्मी हुए हैं। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हो सकता है कि नीतीश कुमार के जल्दी बिहार आने की यह भी वजह हो।
हालांकि, मिलने न जाने के पीछे नीतीश कुमार के नाराज़ होने को भी वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज़ चल रहे हैं और इसलिए वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने नहीं गए और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात नहीं की।
ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज़ चल रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रीय जनता के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ़ कह दिया है कि नीतीश के लिए राजद के दरवाज़े बंद हैं। अब उनकी एंट्री महागठबंधन में नहीं होने वाली। तेजस्वी के इस बयान से पहले राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने नीतीश को राजद के साथ आने का निमंत्रण दिया था, पर अब राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने ही इस निमंत्रण पर पानी फेर दिया।