पवन सिंह की पत्नी ज्योति की अपील,तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से भावुक अपील की है.उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है..’हमारी शादी के 7 साल हो गए. बहुत सारी खट्टी मीठी यादें आपके साथ जुड़ीं हैं. दोनों के बीच तलाक का केसआरा कोर्ट में चल रहा है. कुछ दिनों पहले पवन सिंह के करीबी दोस्त और मैनेजर दीपक सिंह ने कहा था कि ‘दोनों के रिश्तों में सुधार हो रहा है. उन्होंने संकेत दिया था कि पति-पत्नी के बीच तनाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और जल्द ही इस मामले में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा.

लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के पक्ष में प्रचार किया था, जिससे ऐसा लगा कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक हो गए हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद दोनों के बीच दूरियां दिखने लगीं.भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाला पवन सिंह बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं. उनकी पत्नी भी ज्योति सिंह ने भी जनता के बीच जाने का फैसला किया है. ज्योति सिंह का दावा है कि वो हर हाल में बिहार विधानसभा के रण में उतरेंगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए. इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई.

Share This Article