पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, पति-पत्नी दोनों लड़ेगें चुनाव.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? क्या उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव मैदान में नजर आयेंगी? ईन सारे सवालों का जबाब ज्योति सिंह ने दे दिया है. ज्योति सिंह ने  कहा है कि उन्हें खुशी होगी कि वह पति-पत्नी दोनों चुनाव मैदान में अलग-अलग सीटों से आएं और दोनों एक दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करें. काराकाट इलाके में कई होली मिलन समारोहों में शामिल होने पहुंचीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि वो चाहती हैं कि वह तथा उनके पति दोनों चुनाव लड़ें. ऐसा संभव है कि दोनों एक ही पार्टी से चुनाव मैदान में आएं और आसपास के ही विधानसभा सीट से अगर किस्मत आजमाएं तो एक बड़ी बात होगी.


ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से खुद चुनाव लड़ने की बात पर हामी भरते हुए कहा कि वह अपने अलावा पति पवन सिंह के सीट पर भी चुनाव प्रचार करने के लिए वक्त निकालेंगीं, क्यूंकि रिश्तो में वक्त निकालना ही पड़ता है. पवन सिंह की पत्नी के इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल मच गई है. अभी उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है.लेकिन, काराकाट सीट पर खुद चुनाव लड़ने का  ऐलान  कर दिया है ज्योति सिंह ने कहा कि   पवन सिंह जहां भी हैं, खुश हैं तथा खुश रहें. अपने काम में और सफलता पाएं. भगवान उनको और आगे तरक्की दे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि पवन सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय ही मैदान में आ गए थे. फिर भी उन्हें काफी मत प्राप्त हुए थे. चुनाव में पराजित होने के बाद पवन सिंह जहां इलाके में काम ही देखे गए, लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार क्षेत्र में बनी रहीं. छोटे-छोटे कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता देखी गई. ऐसे में अब जबकि उन्होंने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की बात कंफर्म कर दिया है, तो राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है.

Share This Article