बेगूसराय पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग पर बोले राहुल गांधी की बातों को नजरअंदाज न किया जाए

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार से जननेता की भूमिका में आए प्रशांत किशोर अपने एकदिवसीय दौरे पर आज बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने दौरे की शुरुआत बिहट स्थित सिद्ध शक्तिपीठ बड़ी दुर्गा स्थान में पूजा-अर्चना कर माता दुर्गा का आशीर्वाद लेकर की।

इस मौके पर जन सुराज के समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने अपनी टीम के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात कर बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और जन अभियान की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मीडिया से रूबरू होते हुए प्रशांत किशोर ने कहा “मैंने बिहार की शिक्षा, रोजगार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए माता से प्रार्थना की है। बिहार को विकास के रास्ते पर लाने के लिए मेरी यात्रा जारी है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने विपक्षी नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों का समर्थन करते हुए कहा “अगर राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता चुनाव प्रक्रिया और महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं, तो चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। जनता को यह विश्वास दिलाना ज़रूरी है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हैं।” प्रशांत किशोर आज बेगूसराय के मटिहानी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य स्थानीय कार्यक्रमों और जन संवादों में भी भाग लेंगे।

प्रशांत किशोर ने एक ओर जहां धार्मिक आस्था के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की, वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की समस्याओं, चुनावी पारदर्शिता और विपक्ष की भूमिका पर भी अपनी बेबाक राय रखी। उनकी इस यात्रा को आगामी चुनावी रणनीति और जन समर्थन बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article