पूर्णिया में आज राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’,पप्पू यादव का दिखेगा जलवा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है.आज 8वें दिन राहुल गांधी पूर्णिया पहुँच गये हैं. शनिवार देर शाम वह कटिहार के कदवा और कुमहड़ी होकर पूर्णिया पहुंचे . पूर्वी प्रखंड के गौरा पंचायत में रुके. सुबह 8 बजे गौरा पंचायत से उनकी यात्रा शुरू हुई . राहुल गांधी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का करीब 25 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे.राहुल गांधी की यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे. यात्रा में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पूर्णिया में राहुल गांधी यात्रा के दौरान 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. यात्रा की रूट पर आने वाले हर चौक-चौराहों, सड़कों और गली में होर्डिंग, बैनर-पोस्टर और झंडों से पाट दिया गया है.वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं. यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई हैं. साथ ही यातायात पुलिस की ओर से आम लोगों के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है.

कटिहार के सिमरिया में राहुल गांधी मखाने की खेती देखने के लिए घुटने तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे. किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है. शाम होते-होते राहुल गांधी और मुकेश सहनी मखाना कारखाने में पहुंच गए. उन्होंने यहां खुद मखाना बनाया. किसानों से मखाना बनाने की पूरी प्रोसेस को भी समझा.राहुल जब मखाना फोड़ रहे थे तो लोग कहते रहे हाथ बचाकर रखिएगा. इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही.

Share This Article