गोपाल खेमका हत्याकांड पर मंत्री नितिन नवीन का बड़ा बयान: अपराधी पाताल में भी होंगे तो खोज निकाले जाएंगे

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे सरकार और पुलिस को सीधी चुनौती करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं — “पाताल में भी अगर अपराधी छिपा होगा तो उसे खोजकर निकाला जाएगा और किसी भी हाल में गिरफ्तारी तय है।”

मंत्री ने कहा कि इस जघन्य घटना पर पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है और सरकार अपराधियों को कतई बख्शने वाली नहीं है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आरजेडी पर सीधा हमला
मंत्री नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला करते हुए कहा, “आरजेडी हमेशा से अपराधियों को संरक्षण देती रही है। यह वह सरकार नहीं है, जहां सट्टा और अपराध को खुलेआम बढ़ावा दिया जाता था। हमारी सरकार अपराधियों को गिरफ्तार भी करती है और जेल भी भेजती है।”

तेजस्वी यादव पर भी तंज
तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी का दिमाग क्या सोचता है, उस पर हम कुछ नहीं कह सकते। मगर इतना तय है कि बिहार में एक जिम्मेदार सरकार है, जो पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।”

Share This Article