सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के पूर्व मुख्य सचिव , बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष आमीर सुबहानी ने (63) ने दूसरी शादी कर ली है. बुधवार की शाम को अनीसाबाद के होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल में आयोजित दावत ए वलीमा का कार्यक्रम में उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचे. सिर्फ खास लोगों को बुलाया गया था. आमीर सुबहानी की पहली पत्नी का इंतकाल 2022 में हो गया था.
आमिर सुबहानी की पहली पत्नी 45 वर्षीय डॉ.सादिका यासमीन क़ा कुछ वर्ष पूर्व सीढ़ी से गिर जाने की वजह से मौत हो गई थी. उनसे एक बेटा और एक बेटी है. दूसरी शादी इन्होंने बच्चों की सहमति से की है.आमिर सुबहानी का जन्म बिहार के सिवान जिले 1962 हुआ था. 12वीं के बाद की इनकी पढ़ाई पटना से हुई. सुबहानी शुरू से पढ़ने लिखने में काफी तेज थे.तीसरे प्रयास में 1987 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था.
आमिर सुबहानी कई जिलों में डीएम रहें. सीएम नीतीश के काफी करीबी माने जाते हैं. नीतीश कुमार ने इन्हें गृह सचिव भी बनाया था. रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें बिहार विद्युत नियामक आयोग का चेयरमैन बनाया है.