.
सिटी पोस्ट लाइव : अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी जिलों का दौरा किया.सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का हर जिले में शिलान्यास और उद्घाटन किया.23 दिसंबर 2024 से शुरू CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 21 फरवरी 2025 को खत्म हो गई. इस दौरान उन्होंने बिहार के सभी 38 जिलों की 40 पंचायतों का दौरा किया.CM ने 20,549 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया. 380 नई योजनाओं का ऐलान किया. इसके लिए 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि को कैबिनेट से अप्रूव्ड भी करा दिया है.
अपनी प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज को लेकर सबसे कम 4 घोषणाएं की. सबसे छोटे जिले शिवहर, जमुई, अरवल और शेखपुरा से भी कम गोपालगंज को दिया.दूसरी तरफ पटना और अपने गृह जिले नालंदा के लिए 30 व 18 नई योजनाओं का ऐलान किया है.प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज जिले में सिर्फ 140 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.सीवान का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. सीवान में सबसे कम 109 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे अधिक राशि JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के गृह जिले दरभंगा को दी है.1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया.दूसरे नंबर पर जीतन राम मांझी का जिला गया रहा.गया में 1437 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.PM मोदी के आने के पहले CM नीतीश कुमार ने भागलपुर में 1224 करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन किया. मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आने वाले हैं.
अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की.रक्सौल एयरपोर्ट का एक्सपेंशन होगा.गन्ना की कीमत में 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी.पटना के जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक पूर्व की ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने NH-31 का चौड़ीकरण और एक्सपेंशन होगा.पटेल गोलंबर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडरग्राउंड नाले के साथ फोर लेन सड़क बनेगी.राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क बनेगी.आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क बनेगी.गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ का चौड़ीकरण होगा.