सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है प्राशांत किशोर का जलवा बढ़ता जा रहा है.उनके बिहार बदलाव यात्रा में जन-सैलाब उमड़ रहा है.आम लोग तो उनकी सभाओं में आ ही रहे हैं अब ख़ास लोगों के बीच भी उनका आकर्षण बढ़ता जा रहा है. आज शुक्रवार को एक पूर्व आईपीएस अफसर और भोजपुरी अभिनेता ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की. दरअसल, बिहार में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजने वाला है. इससे पहले सभी पार्टियां बिहार में जनता को लुभाने में जुट गई हैं.चुनाव के पहले कई नेता भी अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इनमें ऐसे नेता, अभिनेता, प्रशासनिक अधिकारी भी हैं, जो इस बार चुनाव में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं. शुक्रवार को प्रशांत किशोर की पार्टी के साथ प्रदेश की 2 बड़ी शख्सियतों का नाम जुड़ गया है. इनमें से पहले हैं भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले जयप्रकाश सिंह और दूसरे हैं भोजपुरी गायक और अभिनेता रीतेश पाण्डेय.
दोनों ही अब प्रशांत किशोर के साथ मैदान में उतर आए हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों ही जनसुराज से अपनी सियासी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं.आईपीएस अफसर रहे जयप्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे. वह सारण जिले के रहने वाले हैं. जयप्रकाश सिंह ने यूपीएएस की परीक्षा में 59वीं रैंक हासिल की थी.वह आईपीएस अधिकारी बनने से पहले सेना और हवाईअड्डा प्राधिकरण में लगभग 12 साल तक नौकरी करते थे. इसका कारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का समृद्ध नहीं होना था.जयप्रकाश सिंह के साथ भोजपुरी गायक और अभिनेता रीतेश पाण्डेय ने भी ली जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
प्रशांत किशोर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी जमकर हमला बोला. किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कालेज प्रकरण में राजेश साह की मां अमला देवी और बहन रीता को मीडिया के सामने लाए. दोनों महिलाओं ने 2007 में हुई राजेश की हत्या के लिए बीजेपी के एक कद्दावर नेता पर सीधे सीधे हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगा दिया है.उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन एसपी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए एक पिछड़े समाज के बच्चे की हत्या के मामले में फंसे दिलीप जायसवाल को बचाया. मामले की लीपापोती की. उन्होंने न्याय की गुहार लगाई.प्रशांत किशोर ने बताया कि किशनगंज के तत्कालीन एसपी की पत्नी को उसी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री मिली थी.उनका बिना प्रवेश परीक्षा के नामांकन हुआ था.
प्रशांत किशोर ने मौसम विशेष में अपराध बढ़ने से संबंधित पुलिस के बयान पर जताई आपत्ति. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई नेता-अधिकारी नहीं मारा जाता, क्योंकि उनकी सुरक्षा में दर्जनों पुलिसकर्मी होते हैं.हत्या सामान्य नागरिकों की हो रही, क्योंकि पुलिस-प्रशासन के लोग निकम्मे हैं. 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एलान को उन्होंने लॉलीपॉप बताया.उन्होंने कहा कि अंदर की सच्चाई जान लीजिए, उससे ऊपर की यूनिट पर अनुदान भी नहीं मिलना.प्रशांत किशोर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिये लोगों को लूटा जा रहा है दूसरी तरफ नीतीश kumar 125 मेगा वात बिजली फ्री देने का झांसा दे रहे हैं.