Prashant Kishor:
सिटी पोस्ट लाइव : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि इस बार चुनाव मे जन सुराज या तो अर्श पर या तो फर्श पर. “या तो हमें इतनी कम सीटें मिलेंगी कि हमें अगले 5-6 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, या फिर इतनी सीटें मिलेंगी कि हम बिहार की व्यवस्था बदलने में लग जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की हालत तो हर हाल में बदलनी है.
उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद बिहार पहले जैसा नहीं रहेगा, नीतीश कुमार अब सीएम नहीं रहेंगे, कोई नया सीएम होगा. उन्होंने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री हो नवंबर के बाद बिहार की व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है. आरा में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव चाहिए तो नेताओं का नही, जनता का राज चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ाई व रोजगार के लिए वोटिंग कीजिए. वे शाहपुर में बुधवार को बिहार बदलाव यात्रा के तहत हाई स्कूल मैंदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
बक्सर में नया भोजपुर स्थित महाराजा कोठी में बुधवार को जन सुराज की सभा हुई. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सबसे पहले स्व. कमल बहादुर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राज परिवार के महाराजा चंद्रविजय सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, तथागत हर्षवर्धन सहित कई सम्मानित व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब बदलाव की लहर चल पड़ी है. इस बार की सीधी टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगी. राजद अब कोई फैक्टर नहीं रह गया है. युवराज शिवांग विजय ने कहा कि प्रशांत किशोर की यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक राजनीतिक सोच है. जन सुराज को मिल रहा समर्थन इस बात की ओर संकेत करता है कि बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आने वाला है.