सपनों की दुनिया में मातम, 25 साल के मॉडल की आत्महत्या से हर कोई स्तब्ध…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

सिनेमा इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 साल की मॉडल और मिस सैन रेचल ने सुसाइड कर लिया है। सैन ने जिपमर अस्पताल में आखिरी सांस ली। पुलिस का संदेह है कि उसने तनाव और भारी कर्ज के कारण ऐसा किया है। बाकी असली वजह तो जांच के बात ही पता लगेगी। सैन की पिछली साल ही शादी हुई थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है और उसमें लिखा है उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैन ने 5 जुलाई को नींद की गोलियां का ज्यादा सेवन किया था। जिसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन शनिवार को उसे जिपमर लाया गया,जहां वो जिदंगी की जंग हार गई। सैन का असली नाम शंकर प्रिया था। वो पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती ती। वहीं सैन की मां बचपन में ही दुनिया छोड़ कर चली गई थी। उसके बाद उसकी पूरी देखभाल पिता ने किया था। मॉडलिंग में पिता का भरपूर साथ मिला था।

गौरतलब है कि, मॉडलिंग में साल 2021 में मिस पुडुचेरी का खिताब अपने नाम किया था। उससे पहले साल 2019 मे भी मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु और उसी साल मिल बेस्ट एटीट्यूड समेत कई अवार्ड जीत चुकी थी। और ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। सैन रेचल ने लंदन, जर्मनी, फ्रांस सहित कई देशों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिय़ा। और महिला की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया था।

Share This Article