क्रिकेटर रिंकू सिंह का मजेदार खुलासा, शादी से पहले ही कर लिया हनीमून ट्रिप…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक मजेदार खुलासा किया है। रिंकू के इस बात से फैंस हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वो एक शख्स के साथ हनीमून ट्रिप पर जा चूके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप 2025 में भारत आज यानी 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरूआत यूएई के खिलाफ करेंगी। अब इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं, वो टॉस के बाद ही पता लगेगा। लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज ने शादी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। रिंकू ने एक इंटरव्यू में हनीमून के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं अपने दोस्त नितीश राणा के साथ हनीमून पर गया था। मैं पहले कभी इंडिया से बाहर नहीं गया था। और जानते भी नहीं थे कि भारत के बाहर लोग कैसे रहते हैं और क्या कहते हैं। ये देखने का सपना था मेरा और मैं इसी वजह से विदेश जाना चाहता था। आगे कहा कि साल 2019 में नितीश राणा की शादी हुई। तब वो मुझे और राहुल तेवतिया को यूरोप ले गए थे। वो चाहता था कि मैं वहां विदेशियों से बातचीत करूं और वहां मैं ही खाने का ऑर्डर करूं। लेकिन मैं सोच रहा था कि सेंटेंस को कैसे फ्रेम करूं। उसके बाद मैं एक दुकान पर गया और इशारा करते हुए वहां ऑर्डर दिया था।

बता दें, रिंकू सिंह ने इसी साल जून में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। दरअसल, उनकी शादी इसी साल होनी थी, लेकिन रिंकू के क्रिकेट में व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण शादी को टालना पड़ा है।

Share This Article