बाबा साहेब की तस्वीर के अपमान पर भड़के डिप्टी CM सम्राट चौधरी,बोले-‘माफी मांगें लालू यादव.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पैर के पास छुआकर हटाता दिख रहा है. इसे लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ. राजनीति तौर पर राजद का यह काला अध्याय है. लालू यादव को माफी मांगना चाहिए. दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है. लालू यादव के जीवन में किसी के लिए सम्मान है? आज तक लालू यादव ने किसी नेता और किसी बिहारी का सम्मान नहीं किया. यह प्रमाण है कि लालू यादव दलित समाज से घृणा करते हैं.डिप्टी सीएम ने हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव का जन्मदिन बिहार के लिए काला अध्याय साबित हुआ. राज्य से सभी बड़े नेताओं का लालू यादव ने अपमान किया. लालू यादव की तानाशाही के कारण ही बिहार की जनता ने उन्हें वोट देना बंद किया. लालू यादव को गलती से सत्ता मिल जाती तो वो 47 से केक काटेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article