राजद MLC सुनील सिंह को बड़ा झटका, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
सिटी पोस्ट लाइव : रांची हाईकोर्ट से RJD MLC सुनील सिंह को बड़ा झटका लगा है. रांची हाईकोर्ट ने मंगलवार को बिस्कोमान के नए चेयरमैन के चुनाव् के मामले में अहम सुनवाई करते हुए चुनाव की वैद्यता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. जाहिर है अब विशाल सिंह की ताजपोशी होने का रास्ता साफ हो गया है. इस हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजे के ऐलान पर लगी रोक हटाने का फैसला सुनाकर विशाल सिंह के बिस्कोमान के नए चेयरमैन बनने का रास्ता साफ कर दिया है.
हाईकोर्ट के इस फैसले से राजद एमएलसी सुनील सिंह को बड़ा झटका लगा है. वे निवर्तमान अध्यक्ष थे और इस बार उनकी पत्नी वंदना सिंह चेयरमैन का चुनाव लड़ी थीं. बिस्कोमान चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पिछले महीने वोटिंग हुई थी. मतदान पटना स्थित कलेक्ट्रेट में शांतिपूर्ण तरीके से किया. 20 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें 17 निर्वाचित और तीन मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया. बिस्कोमान अध्यक्ष पद के लिए वंदना सिंह और विशाल सिंह मैदान में हैं.हीं उपाध्यक्ष पद के लिए महेश राय और विनय कुमार उम्मीदवार रहे.
विशाल सिंह, बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते हैं. वे भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अध्यक्ष और 35 साल के युवा हैं. दो साल पहले ही निर्विरोध NCCF के अध्यक्ष चुने गए थे. NCCF के आखिरी बिहारी चेयरमैन विशाल सिंह के पिता स्व. अजित सिंह थे जो 1996 तक चेयरमैन थे. उनकी माँ मीणा सिंह आरा संसदीय सीट से लोकसभा सांसद रही हैं. विशाल अपनी फैमिली के तीसरी पीढ़ी है जो बिस्कोमान के अध्यक्ष होंगे. राजद एमएलसी सुनील सिंह ने बिस्कोमान के अध्यक्ष के रूप में करीब 21 साल काम किया. वे पिछले 21 साल से लगातार इस पद पर बने रहे.