शहीद रामबाबू को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे मंत्री तेजस्वी आए, कहा, ठीक नहीं, गृह मंत्री को बताएंगे

Deepak Sharma

बिहार सरकार के मंत्री नहीं पहुंचे शहीद रामबाबू को श्रद्धांजलि देने, तेजस्वी यादव ने जताई नाराज़गी

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए बिहार के जवान रामबाबू गुप्ता का पार्थिव शरीर जब आज पटना एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे, लेकिन सरकार की ओर से एक भी मंत्री मौजूद नहीं था। इस पर तेजस्वी यादव ने कड़ी नाराजगी जताई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शहीद का दर्जा न देना दुखद
तेजस्वी ने कहा कि रामबाबू को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में जान गंवाने वाले हर जवान — चाहे वह आर्मी, बीएसएफ़, सीआरपीएफ़ या किसी भी बल से हो — उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे इस विषय में देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे और मांग करेंगे कि सेवा के दौरान शहीद हुए सभी जवानों को एक समान दर्जा और सम्मान दिया जाए।

बिहार सरकार की अनुपस्थिति पर सवाल
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि जब एक आर्मी जवान का पार्थिव शरीर पटना लाया गया, तो बिहार सरकार की ओर से एक भी मंत्री श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, फिर भी कोई नहीं पहुंचा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

नीतीश कुमार पर निशाना
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बीएसएफ के जवान को लेकर ट्वीट किया, जबकि रामबाबू आर्मी के जवान थे। इससे उनकी लापरवाही झलकती है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी तेजस्वी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि तीसरे देश को भारत और पाकिस्तान के मामले में पंचायती करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने अमेरिका के सीजफायर के सुझाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना पर हमें पूरा भरोसा है, और अगर सेना को मौका मिले तो पाकिस्तान का नक्शा भी मिटा सकती है। तेजस्वी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी, फिर भी वे स्वेच्छा से श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने अन्य नेताओं और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे शहीदों को सम्मान देने में पीछे न रहें।

शहीद रामबाबू गुप्ता का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। हालांकि, यह सवाल अब बड़ा होता जा रहा है कि जब राज्य सरकार के मंत्री श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे और शहीद का दर्जा भी नहीं दिया गया, तो आखिर ऐसा क्यों ?

श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष) और महाचंद्र प्रताप सिंह (भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री) इन्होने पटना एयरपोर्ट पर जाकर सहेड को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article