बिहार के औरंगाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज बिहार के कई जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना है.पटना मौसम विभाग ने आज दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मानसून की द्रोणिका रेखा बिहार के ऊपर से गुजर रही है. इस वजह से राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है. बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को बक्सर, कटिहार और सीवान में भी भारी बारिश हुई. आज शुक्रवार को भी गयाजी, औरंगाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

22 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 23 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. दक्षिण और मध्य बिहार के कई हिस्सों को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है, जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अति भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. इस जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.पटना, अरवल, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, सीवान, सारण, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

हालांकि उत्तर बिहार के कई जिलों में आज मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के कई जिले जैसे दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण का मौसम साफ रहेगा. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पटना में दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई.सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया.

Share This Article