Today: सावधान! पटना, गया..
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मानसून पहुंच चुका है. बुधवार से पटना, गया, नवादा, बेगूसराय समेत दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में बारिश हो रही है. पटना में दोपहर के समय तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है. ऐसे में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद ठंडी हवा ने बिहार के लोगों को राहत दी है.
आज गुरुवार को बिहार के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. बिहार के 24 जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है.19 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है. इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है.बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और मध्यम गति की हवा 30 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार इस बार मानसून के मौसम में सामान्य से 11% अधिक बारिश की संभावना है.