बाबा महाकाल की कृपा से एक माह की हुई ‘उज्जैनी’, मामा आकाश यादव ने हवन कर लिया भांजी का आशीर्वाद…

Ritu Raj

अनुष्का यादव की बेटी के जन्म को लेकर मचे सियासी और सामाजिक घमासान के बीच, उनके भाई आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी भांजी अब एक महीने की हो गई है और परिवार ने इस अवसर को भक्ति भाव के साथ मनाया।

विशेष पूजन और नामकरण;
आकाश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बाबा महाकाल, माँ हरसिद्धि और माँ गढ़कालिका के आशीर्वाद से नन्हीं ‘उज्जैनी’ ने अपने जीवन का पहला महीना पूरा कर लिया है। इस मौके पर परिवार ने विशेष हवन और पूजन का आयोजन किया। आकाश ने लिखा- “हमारी उज्जैनी को आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इससे पहले भी आकाश ने नवजात बच्ची की उंगली पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थी, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच चल रहे पितृत्व विवाद (Paternity Dispute) पर आकाश यादव ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद नपे-तुले शब्दों में अपनी बात रखी। आकाश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी अपने परिवार की बातें सार्वजनिक नहीं की हैं और न ही भविष्य में करेंगे। विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह मामला अनुष्का यादव और तेजप्रताप यादव के बीच का है। इन दोनों के बीच में बोलने वाला मैं कौन होता हूँ?” उन्होंने सभी आरोपों और चर्चाओं से दूर हटकर बस इतना कहा कि उनके घर में ‘लक्ष्मी’ आई है और वे इस खुशी को मना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
5 फरवरी: अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया।
9 फरवरी: सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव के पिता होने की खबरें वायरल हुईं।
तेजप्रताप का खंडन: तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और अनुष्का से किसी भी संबंध से इनकार किया। उन्होंने इस मामले में आकाश भाटी का नाम लेते हुए गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Share This Article