बिहार के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, बाकी जिलों में सताएगी गर्मी.

City Post Live

Bihar Weather: बिहार में गर्मी झेलने हो जाइए तैयार, मानसून पस्त, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमानसिटी

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है.बारिश का दौर लगभग थम चुका है. पिछले कुछ दिनों तक हर तरफ झमाझम बारिश होती रही लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. तापमान बढ़ने लगा है. हालांकि कई इलाकों में अभी बारिश और वज्रपात के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोमवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ.जबकि अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा. 6 जिलों को छोड़कर हर जिले का न्यूनतम पारा भी बढ़ा रहा.भागलपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तो पूर्णिया में 35.6 डिग्री दर्ज हुआ. औरंगाबाद और गया, डेहरी, सासाराम में भी 33 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज हुआ. छपरा और बक्सर में 35 डिग्री से अधिक वाली गर्मी रही. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, छपरा में 35 डिग्री से अधिक तापमान रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज का 39 डिग्री दर्ज हुआ है.

Share This Article