बिहार में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा,अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी बिहार में एक्शन में है.सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी  मनपसंद और पर्याप्त सीटें नहीं मिलने पर अकेले चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं.इसी रणनीति के तहत  कांग्रेस  ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के जरिए अपना जनाधार बढ़ाने, आरजेडी पर दबाव बनाने में जुटी है.कांग्रेस पार्टी  पलायन और बेरोजगारी को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने में जुटी है.आज से  यह यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई है.युवा कांग्रेस और NSUI इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं.कन्हैया कुमार समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता भी इसमें शामिल हैं. इस यात्रा का मकसद केंद्र और बिहार सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना है.

कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होकर बनकटवा पहुंची. यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से बिहार की जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा. महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और मजदूरों का पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा.बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने  कहा कि यह यात्रा पूरे बिहार में महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और मजदूरों के पलायन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के समक्ष लाएगी. बिहार में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जताते हुए  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है.अपराधी बेलगाम हो चुके हैं.पुलिसवाले मारे जा रहे हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी. इस दौरान कांग्रेस नेता जनसभाएं करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है. देखना होगा कि चुनाव से पहले कांग्रेस का यह दांव कितना कामयाब होता है. क्या इस यात्रा से कांग्रेस बिहार की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत कर पाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Share This Article