, JDU ने साफ किया अपना रूख.
सिटी पोस्ट लाइव : बुधवार का दिन देश की राजनीति के लिए बेहद ख़ास दिन है.केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को संसद में वक्फ संसोधन बिल पेश करेगी. जेडीयू के दो सांसद संजय झा और ललन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके दफ्तर में मुलाकात की है.वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 19 सालों से बिहार में काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए जो काम किया है, वो भी दिख रहा है. वक्फ बिल पहली बार नहीं आ रहा है. इससे पहले 2013 में भी संशोधित विधेयक आया था. हमारी पार्टी ने कहा था कि इसे पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जाना चाहिए, और हमें उम्मीद है कि सरकार इस पर विचार करेगी. जब तक नीतीश कुमार राजनीति में हैं, लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जेडीयू या बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. उन्हें (कांग्रेस को) अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने इस देश और बिहार पर कितने साल राज किया? मुसलमानों के लिए उन्होंने क्या किया. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में मुसलमानों के हक और उत्थान के लिए जो काम किया है, वह आजादी के बाद आज तक देश के किसी भी राज्य में किसी सरकार ने नहीं किया.
लोकसभा में अगर सहयोगी दलों को भी जोड़ लिया जाए तो NDA सांसदों की संख्या 294 है. लोकसभा में बिल को पास कराने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 चाहिए. ऐसे में अगर बीजेपी को सहयोगी दलों का साथ मिलता है तो उसके लिए लोकसभा में इस बिल को पास कराने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस के पास सबसे अधिक 99 सांसद हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के कुल सांसदों की संख्या 233 है. लोकसभा में कुछ सांसद ऐसे भी हैं जो एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं.
राज्यसभा में मौजूदा समय में सदस्यों की संख्या 236 है. यहां भी बीजेपी के पास कुल 98 सदस्य हैं. एनडीए के कुल सदस्यों की संख्या 115 है. अगर इसमें 6 मनोनीत सदस्यों को भी शामिल कर दें तो यह आंकड़ा 121 तक पहुंचता है. राज्यसभा में इस बिल को पास कराने के लिए 119 सदस्यों की जरूरत होगी. ऐसे में उसके बाद बहुमत से 2 सदस्य अधिक हैं. विपक्षी दलों में कांग्रेस के पास 27 सदस्य हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या 85 है.