बिहार में बारिश और ‘लू’ को लेकर अलर्ट.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार भीषण गर्मी से बेहाल है.मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच 5 जिलों में राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पटना भोजपुर गया भागलपुर और खगड़िया में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है.लेकिन कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पटना, भोजपुर, गया, भागलपुर और खगड़िया में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

कटिहार में वर्षा नहीं होने से मखाना की खेती पर बुरा असर दिखाई दे रहा है.मखाने की फसल सुख रही है. वर्षा नहीं होने से मखाना किसानों के चेहरे मुरझा गये हैं.पिछले वर्ष मखाना के मूल एवं सरकार के द्वारा पटवन के लिए कृषि फीडर की व्यवस्था किए जाने के कारण किसानों ने मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की थी.शुरुआत में फसलों को देख किसान उत्साहित भी थे. लेकिन तेज धूप व वर्षा नहीं होने से किसानों में निराशा छा गई है. इस वर्ष किसानों ने  मखाना की जमकर खेती की थी. लेकिन मौसम की मार के कारण मखाना में पर्याप्त फलन नहीं होने से उत्पादन प्रभावित हो गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article