सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा. रविवार को पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता कहा कि राज्य के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है.सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा.उन्होंने कहा कि पंचायती राज में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा. बसों के कंडक्टरों की बहाली में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाएगा.
।
मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी प्रमंडल में राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेल और संरचना तथा हर एक प्रखंड पर एक आउटडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है. बिहार में निर्मित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध हो सके, इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि बिहार में नौकरी और रोजगार का स्वर्णिम काल चल रहा है. एनडीए सरकार में नौकरियों की बहार है. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई युवा बेरोजगार न रहे. यह लक्ष्य शीघ्र ही हासिल कर लिया जाएगा.
प्रभाकर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं ने सिर्फ युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन, बिहार के युवा हर फरेबी को पहचानते हैं. नौकरी देने के झूठे दावे करनेवाले तेजस्वी यादव की पोल अब खुल चुकी है. आलम यह है कि बिहार के युवा तेजस्वी यादव का चेहरा देखना नहीं चाहते हैं.