बिहार में रफ़्तार पकड़ने लगा है मानसून, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मानसून अब रफ़्तार पकड़ने लगा है. मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में रूक-रूक कर हो रही वर्षा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है.मंगलवार को राजधानी में झमाझम वर्षा के साथ मौसम सुहाना बना रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा.

मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास में बहुत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की  है. औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं.दक्षिणी व उत्तरी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है.24 घंटों के दौरान मुंगेर के संग्रामपुर में सर्वाधिक वर्षा 74.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी में 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई. मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article