प्रगति यात्रा: गया में आज सीएम नीतीश कुमार 1447 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 10:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रगति यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा में मुख्यमंत्री ने गया में करोड़ों रुपये के उद्घाटन, शिलान्यास कार्यक्रम एवं परियोजना संबधी कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम रखा है, जहाँ कई बड़े तोहफे और घोषणाएं की जाएंगी। गया से आगे, मुख्यमंत्री लालबर में प्रस्तावित बाँध निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे तथा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

साथ ही, जीविका दीदी से मुलाकात कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। प्रभावती अस्पताल में नव निर्मित अस्पताल भवन का उद्घाटन करने के पश्चात, मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे, उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करने का आश्वासन देंगे। शाम में पटना लौटते समय मुख्यमंत्री की यात्रा में न सिर्फ विकास के कदम बल्कि जनता के लिए स्नेह और उम्मीद की झलक भी नजर आएगी, जिससे जनता के दिलों में भरोसे की नई किरण जगमगाने को तैयार है।

बता दें राज्यपाल नीतीश कुमार पहली बार ज्ञान और मोक्ष भूमि पर 44 विभागों के सहयोग से कुल 1447 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक पहल से गया जिले के अधिकांश प्रखंडों में विकास की नई पहल होगी। मॉडल प्रभावती अस्पताल परिसर से ही शिलापट पर लगा दिया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी तरह संपन्न कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीएम का कार्यक्रम गया जिले के चार प्रमुख स्थलों इमामगंज, बोधगया, मॉडल प्रभावती अस्पताल परिसर एवं समाहरणालय में निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में, मॉडल प्रभावती अस्पताल का लोकार्पण करते हुए साथ ही 1447 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन योजनाओं के शिलापट में पुलिस, स्वास्थ्य, बिहार राज्य पुल निगम, शिक्षा, पंचायती राज विभाग, लघु सिंचाई विभाग, कल्याण, खेलकूद, महिला विकास निगम आदि महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। समाहरणालय परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। पिछले एक पखवाड़े से समाहरणालय में मरम्मत, रंग-रोगन एवं जीर्णोद्वार का कार्य कराया गया है ताकि वहीं के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की बैठक के लिए उत्तम व्यवस्था हो सके।

जानकारी के अनुसार, सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, तथा अन्य विभागीय मंत्रियों के साथ-साथ औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, जहानाबाद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, मेयर गणेश पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष, मुख्य सचिव, सभी विभागों के प्रधान सचिव एवं अपर मुख्य सचिव भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

Share This Article