Bihar 11th Admission 2025 Result:
Bihar 11th Admission 2025 Result
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट आज जारी की जाएगी. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए 20 मई 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए पहली लिस्ट जारी होगी. लिस्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा.वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करना होगा.अगले पेज पर OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिंक पर क्लिक करें.इसके बाद के लिंक पर जाना होगा.मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.
गौरतलब है कि 11वीं में एडमिशन के लिए बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होता है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट चेक करने विकल्प मिलता है. नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध होगी. पहली लिस्ट 4 जून 2025 को सुबह 11 बजे जारी होगी. इसके बाद नामांकन के लिए 4 जून से 10 जून तक का समय मिलेगा.