सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच नीतीश कैबिनेट ने की बड़े फैसले लिए हैं.अब नीतीश सरकार गरीब लोगों की बेटियों की शाही शादी की व्यवस्था करने जा रही है. बिहार सरकार सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाने जा रही है.इसके लिए कैबिनेट ने 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है.अब बिहार के सभी पंचायतों में विवाह भवन बनवाए जाएंगे. बेटियों की शादी के लिए ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ चुनाव में फायदेमंद हो सकती है.
सभी पंचायतों में इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा. राज्य के सभी पंचायतों में विवाह भवन बनाए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है.सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी. आज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ की मंजूरी दे दी गई है.
पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा. पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा.